परदेसी तितलियों को खूब भाने लगा यूपी का मौसम लखनऊ ' आशीष त्रिपाठी परदेसी तितलियों को यूपी का मौसम खूब भा रहा है। हजारों किलोमीटर का सफर तय करके ये तितलियां यूपी के विभिन्न इलाकों में अपना नया घर बना रही हैं। उत्तर प्रदेश जैव विविधता बोर्ड की पहल पर लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया है कि केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के इलाकों में पाई जाने वाली तितलियों की क्रिमसन रेड प्रजाति नवाबगंज में डेरा जमाए बैठी है। यही नहीं, उत्तराखण्ड की कई प्रजातियों ने कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण और पीलीभीत वन क्षेत्र को अपना नया घर बनाया है। उत्तर प्रदेश जैव विविधता बोर्ड की पहल पर वर्ष 2014 में अध्ययन की शुरुआत की गई। अध्ययन में लखनऊ विश्वविद्याल के जीव विज्ञान विभाग की प्रो. अमिता कनौजिया के नेतृत्व में डॉ. आशीष कुमार, आदेश और शिवांगी मिश्र शामिल रहे। तितलियों की 85 प्रजातियों के यूपी में पाए जाने की पुष्टि हुई है। पांच वर्षों के इस अध्ययन में कुछ ऐसी प्रजातियां भी मिली हैं जो दूसरे इला...